जिले में नौ मार्च से शुरू हुईं रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में भी नकलची पकड़ लिया गया। बुधवार को पहली पाली में परीक्षा दे रहे एक छात्र को मोबाइल के साथ पकड़ते हुए उसकी कॉपी नत्थी कर दी गई।
शहर के तीन केंद्रों पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं चल रही हैं। इसमें से सबसे बड़ा केंद्र नेहरू शिवनारायण दास पीजी कॉलेज है। जबकि इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय और गिंदो देवी महिला महाविद्यालय है। बुधवार को हुई बीकॉम फर्स्ट ईयर के सेकेंड पेपर में दास कॉलेज के अंदर एक नकलची पकड़ लिया गया। छात्र के पास मोबाइल बरामद हुआ। कॉलेज प्रशासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए कॉपी को नत्थी कर दिया। बाकी सभी पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई। प्राचार्य डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि परीक्षा मेें पारदर्शिता बरती जा रही है। नकलची के पकड़े जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।