फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दास कॉलेज में साढे़ 11 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Sat, 24 Jan 2015 07:11 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नेहरू शिवनारायण दास कॉलेज में वर्ष 2015 की परीक्षा में इस बार करीब साढे़ 11 हजार स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल होंगे। इस बार महाविद्यालय में स्नातक, परास्नातक में करीब चार हजार संस्थागत तो करीब साढे़ सात हजार प्राइवेट परीक्षा फार्म भरे गए हैं। तैयारियों को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया गया है। मार्च के पहले सप्ताह में परीक्षा शुरू होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस बार भी प्राइवेट पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स की पहली पसंद दास कॉलेज रहा। प्राचार्य डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि प्राइवेट में करीब साढे़ सात हजार परीक्षा फार्म भरे गए हैं। इसके अलावा करीब  चार हजार रेगूलर स्टूडेंट्स शामिल हैं। यह सभी स्नातक व परास्नातक के हैं। बताया कि मार्च के पहले सप्ताह से परीक्षा संभावित मानी जा रही है। लिहाजा इसकी तैयारियां की जा रही हैं। सभी सूचनाएं यूनिवर्सिटी को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें