फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकॉर्डर की विश्वविद्यालय ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाने के संबंध में रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पिछले दिनों सभी डिग्री कॉलेज को निर्देश दिए थे। अब विश्वविद्यालय ने सभी डिग्री कॉलेजों को अपने-अपने यहां लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में 20 जनवरी तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परीक्षा नियंत्रक ने सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर लॉग इन और पासवर्ड भी मांगा है।
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक की मुख्य परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके तहत 25 फरवरी से स्नातक की परीक्षाएं होंगी। विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा को नकलविहीन कराने के उद्देश्य से सभी संबद्ध डिग्री कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकॉर्डर लगाने के निर्देश दिए थे। निर्देश मिलने के बाद में डिग्री कॉलेजों में कैमरों और वायस रिकॉर्डर लगवाए गए थे। अब विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने सभी डिग्री कॉलेजों को निर्देेश दिए हैं कि वे अपने यहां लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरों की जानकारी उन्हें उपलब्ध कराएं। इसके लिए विश्वविद्यालय की तरफ से एक प्रारूप भी तैयार किया गया है। इसमें प्रत्येक कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर कंपनी का नाम, सीरियल नंबर, सॉफ्टवेयर आदि जानकारी मांगी है। वहीं वायस रिकॉर्डर से संबधित मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी भी मांगी है।
विश्वविद्यालय में बनेगा कंट्रोल रूम
- विश्वविद्यालय ने यह भी निर्देश दिए है कि सभी सीसीटीवी कैमरे इंटरनेट से जुड़े होने चाहिए, ताकि वह किसी भी समय विश्वविद्यालय में बैठकर संबंधित कॉलेजों के कक्षों की जानकारी ले सकें। इसके लिए विश्वविद्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें