उझानी में रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। स्रोत- कार्यकर्त
उझानी। केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का काम पूरा होने के बाद मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने यहां का निरीक्षण कर पेयजल और प्रकाश व्यवस्था देखी। उन्होंने यात्रियों से सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।
निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना और वाणिज्य अधीक्षक केपी सिंह से यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी की। इसके बाद राज्यमंत्री प्लेटफाॅर्म और मालगोदाम पर भी गए। राज्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में यात्रियों के लिए और अधिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
कायाकल्प पर खर्च हुए हैं 3.60 करोड़ रुपये
करीब डेढ़ साल पहले अमृत योजना के तहत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण और कायाकल्प शुरू हुआ था। योजना के तहत 3.60 करोड़ रुपये से बुकिंग रूम, पॉर्किंग स्थल, यात्री विश्रामालय, अत्याधुनिक शौचालय, स्टील की बेंच, प्रवेश और निकास द्वार के अलावा टिकट रूम भी बनाया गया है। इसके अलावा प्रकाश और पेयजल सुविधा का विस्तार किया है। अभी लोकार्पण होना बाकी है।