फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि की परीक्षाएं कल से, नेट से प्रवेश पत्र निकलवा रहे परीक्षार्थी

Sat, 07 Mar 2015 08:13 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
रूहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में नौ मार्च से मुख्य परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। इसकी जहां कॉलेजों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं परीक्षार्थी रूहेलखंड के वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र निकलवा रहे हैं। होली के बाद खासा भीड़ कैफे पर जुटती हुई नजर आने लगी है। बता दें कि विश्वविद्यालय ने इस बार नेट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने सत्र 2014-15 में ऑनलाइन व्यवस्था कर दी। सबसे पहले इंप्रूवमेंट एग्जाम के आवेदन ऑनलाइन मांगे गए। व्यवस्था सुचारू होने पर रेग्यूलर व प्राइवेट परीक्षा फार्म भी ऑनलाइन भरवाए गए और फीस बैंक में जमा कराई। हालांकि प्राइवेट आवेदनकर्ताओं को जरूर मुश्किलों से गुजरना पड़ा। अब चूंकि परीक्षाएं होनी हैं। इसलिए विवि ने प्रवेश पत्र की व्यवस्था भी ऑनलाइन ही कर दी है। एनएमएसएन दास कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि विवि ने ऑनलाइन प्रवेश पत्र की व्यवस्था की है। परीक्षार्थी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की साइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अपना फोटो और हस्ताक्षर करेंगे। इससे उनका प्रवेश लिया जाएगा। साथ में संबंधित स्टूडेंट के विषयवार स्कीम भी दी है। बताया कि एग्जाम की तैयारियां पूरी हैं। इधर, नेट पर प्रवेश पत्र निकलवाने आ रहे परीक्षार्थियों का कहना है कि कई के प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें