बदायूं। शहर में भूमिगत बिजली लाइन डालने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। बारिश के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है।
करोड़ों रुपये खर्च कर भूमिगत बिजली लाइन 2015 में डलवाई गई थी। इस लाइन में लगातार फाॅल्ट होते आ रहे हैं। मौजूदा समय में भी चरमराई बिजली व्यवस्था का मुख्य कारण भूमिगत बिजली लाइन ही है। समस्या को देखते हुए दोबारा से लाइन डलवाने के प्रस्ताव को शासन को भेजा था, जिसकी मंजूरी मिल गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कार्य किया जाएगा। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि शहर में लगातार भूमिगत बिजली लाइन में फॉल्ट होने से बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हो पा रही है। शासन से इसको बदलवाने की मंजूरी दे दी है। टेंडर प्रकिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।