फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर ग्राउंड लाइन से कनेक्ट होगी स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता को जल्द ही 50 लाख रुपये के स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट का फायदा मिलने लगेगा। इसके लिए दो माह पहले काम शुरू कराया गया, जो अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। स्ट्रीट लाइट के पोल तक अंडर ग्राउंड लाइन जेनरेटर से कनेक्ट होगी। किसी भी छोर से नगर में प्रवेश करने पर अंधेरे से रूबरू नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रशासन ने स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट के तहत बाहरी क्षेत्र से जुड़े पांच इलाकों को चिह्नित किया था। इन इलाकों में प्राइवेट बस स्टैंड से वरामालदेव मोड़, एपीएम डिग्री कॉलेज मोड़ से बदायूं बाईपास मोड़, उपकोषागार कार्यालय से बदायूं रोड पर शिव मंदिर और मंडी समिति बाईपास से नगर में रामप्रसाद कोल्ड स्टोर तक शामिल हैं। पांचों इलाकों में करीब 125 नए पोल पर लाइटें लगेंगी। पूरे प्रोजेक्ट पर 50 लाख रुपये खर्चे का अनुमान है।
स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट की धनराशि अवमुक्त होते ही नगर परिषद प्रशासन ने प्राइवेट संस्था से करीब दो महीना पहले काम शुरू कराया था। पोल लगाने और अंडर लाइन बिछाने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। ईओ ललतेश सक्सेना ने बताया कि नगर के बाहरी छोर पर अंधेर की वजह से आवाजाही के दौरान असुरक्षा का माहौल भी बना रहता था। लाइन को जेनरेटर से भी कनेक्ट रखा जाएगा। बता दें कि ब्रॉडगेज लाइन हो जाने के बाद बाहरी क्षेत्र में भी आवाजाही बढ़ेगी।
विज्ञापन


अगले चरण में होगा तीन किमी का दायरा
उझानी। स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट का काम दो चरण में पूरा होगा। पहले चरण के कार्य के लिए धनराशि अवमुक्त हो जाने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने दूसरे चरण के कार्य के लिए भी कवायद शुरू कर दी है। एस्टीमेट भी तैयार कराया जा रहा है। दूसरे चरण में पूरे बाईपास तक लाइटें प्रस्तावित हैं। बाईपास का इलाका करीब तीन किलोमीटर के दायरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें