फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अंडर-14 जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 29 अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस (खेल दिवस) पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-14 आयु वर्ग के बालकों की जिला स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता 29 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से होगी।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि प्रतियोगिता 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों के लिए होगी। इसमें भाग लेने की इच्छुक हॉकी टीमें निःशुल्क प्रवेश के लिए 27 अगस्त की शाम पांच बजे तक जिला खेल कार्यालय में पंजीकरण करा सकती हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम के लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से प्रदत्त आयु प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य होगा। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें