कछला-शाहबाद हाईवे पर पलटा पड़ा जुगाड़ वाहन। संवाद
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित गांव दिधौनी के पास तेज रफ्तार जुगाड़ वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक मामूली रूप से घायल हो गया। बाद में मौके पर जमा लोगों ने जुगाड़ वाहन को सीधा किया।
गांव नागपुर निवासी रविंद्र सिंह अपने जुगाड़ वाहन में मक्का की फसल को लेकर स्थानीय गल्ला मंडी आ रहा था। जैसे ही जुगाड़ वाहन हाईवे पर स्थित गांव दिधौनी के पास पंहुचा, तभी गांव की तरफ से एक साइकिल सवार अचानक से हाईवे की सड़क पर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। साथ ही सड़क पर उसकी मक्का फैल गई। मौके पर जमा हुए लोगों ने उसका वाहन को उठाकर सीधा किया, फिर वह मंडी की ओर गया। वाहन में दो अन्य सवारियां भी बैठीं थीं, जिनके कोई चोट नहीं लगी है। संवाद