फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अनियंत्रित कार खोखे से टकराई, आठ साल का बच्चा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। एक अनियंत्रित कार खोखे में जा घुसी। इस दौरान आठ साल का एक बच्चा चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पास में खड़ी एक बाइक भी टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नौंगमा नसीर नगर में सोमवार की सुबह उसहैत की ओर से आ रही कार पर चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क किनारे रखे खोखे में घुस गई। खोखे को तोड़ने के बाद कार से टकराकर पास में खड़ी बाइक भी टूट गई। यहीं पर आठ साल का प्रिंस खड़ा था, जो कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कराया, जबकि चालक भाग गया। वहीं प्रिंस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें