फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई राजमिस्त्री की मौत, महिला घायल

Tue, 04 Mar 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
पुष्पेंद्र मौर्य की मौत के बाद बिलखती पत्नी व बच्चे। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर गांव कालूपुर पनौड़ी के पास सोमवार शाम अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराने पर राजमिस्त्री की मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बाकरपुर निवासी पुष्पेंद्र मौर्य (27) पुत्र रामवीर मौर्य राजमिस्त्री थे। उनका बिसौली के वार्ड पांंच में भी मकान बना है।
सोमवार शाम करीब चार बजे वह पत्नी नन्हीं के साथ बिसौली बाइक से आ रहे थे। इसी बीच एमएफ हाईवे पर कालूपुर पनौड़ी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
राजमिस्त्री का सिर पेड़ से टकरा गया। सिर में गंंभीर चोट आने से पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी नन्हीं घायल हो गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के कर्मी दोनों को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टर ने राजमिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पत्नी नन्हीं को उपचार के लिए भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें