बिसौली। कोतवाली क्षेत्र में रानेट चौराहे पर अनियंत्रित बाइक पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बाबा कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय विनोद, 29 वर्षीय मोनू मिश्रा सहसवान की ओर से बिसौली आ रहे थे। इस दौरान रानेट चौराहे पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। बिसौली कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था।