फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी का झांसा देकर बिहार की महिला से दुष्कर्म, तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Mar 2023 02:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

पीड़ित महिला बिहार की रहने वाली है। उसके पति की मौत डेढ़ साल पहले हो गई थी। इसके बाद उसकी मुलाकात अंकित बाबू नाम के युवक से हुई। वह उसे शादी का झांसा देकर उसावां ले आया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसावां में शादी का झांसा देकर बिहार की महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में आरोपी युवक, उसके भाई और पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला के मुताबिक वह पति के साथ हरियाणा के बल्लभगढ़ में रहती थी। पति मजदूरी करता था। डेढ़ साल पहले उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद वह बल्लभगढ़ में अपने रिश्तेदार के साथ रहने लगी, जहां उसकी मुलाकात बिनावर इलाके के गांव पलिया झंडा निवासी अंकित बाबू से हुई। अंकित वाहन चालक है।

रुपये और जेवर भी ले गया आरोपी 

महिला का आरोप है कि वह 15 दिन पहले शादी का झांसा देकर उसको ले आया। उसे अपने घर नहीं ले गया। वह उसावां में किराये के कमरे में रहने लगा। कमरे पर अंकित का भाई घनेंद्र उर्फ छोटू व पिता भी आ गया। उसने अंकित से शादी करने को कहा तो वह टालमटोल करता रहा। बाद में उसके रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गया। जब लौटकर आया तो अंकित, उसके भाई और पिता ने उसे बंधक बना लिया।

Bareilly: जेल में अशरफ के साथ गुर्गे बनाते थे अफसरों और गवाहों की हत्या का प्लान, जांच में खुलेंगे कई और राज

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंकित, उसके भाई और पिता पर शादी का झांसा देकर जेवर, नकदी हड़पने और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। इस संबंध में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें