जिलेभर में बिजली कटौती बढ़ जाने से लोग परेशान हो उठे हैं। गर्मी के बढ़ने
के साथ ही बिजली कटौती लोगों का आक्रोश बढ़ा रही है। बिजली अधिकारियों से
पूछो तो उनका एक ही जवाब होता है, कटौती ऊपर से हो रही है।
000
तीन दिन से हो रही बेतहाशा कटौती
बिजली
की अंधाधुंध कटौती हो रही है। पिछले तीन दिनों से इसकी हद ही हो गई। रात
में 12 से सुबह चार बजे तक और फिर शाम छह बजे रात के 10 बजे तक बिजली नहीं
मिल रही है। इसके अलावा चार घंटे बीच-बीच में कटौती हो रही है। बिजली का
कोई शेड्यूल नहीं है। जिला मुख्यालय ही बदहाल है, तो गांव कस्बों का क्या
हाल होगा? अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है।
000
राजस्व तो बढ़ा, सप्लाई नहीं
बिजली
विभाग ने पिछले दिनों बिजली चोरी पकड़ने और पुराने बिल वसूली के लिए लंबे
अभियान चलाए। उस समय उपभोक्ताओं को बताया गया था कि बिजली तभी अच्छी मिल
सकेगी जब वह अपने-अपने बकाया जमा करें। करोड़ों रुपया वसूला गया, लेकिन
बिजली में कोई सुधार नहीं आया। इससे उपभोक्ता बेहद गुस्से में है।
000
बिजली के आला अधिकारी भी बेखबर
बिजली
के आला अधिकारी भी जानते हैं कि बिजली न होने पर उनकी क्या दशा होती है।
उनके पास लोगों के फोन इतने आने लगते हैं कि वह रिसीव नहीं करते। रिसीव
क्या करें, उन्हें खुद पता नहीं है कि बिजली की कटौती कितनी हो रही है।
एक्सईएन ट्रांसमीशन भी बिजली अधिकारियों को कटौती की सूचना नहीं दे पा रहे
हैं। हालत इतनी बुरी है कि बिजली की कब कटौती हो जाए कुछ पता नहीं।
000
क्या
करें, वह चेयरमैन से बिजली कटौती के बारे में बात नहीं कर सकते। जनता के
सवालों का जवाब उनके पास है नहीं। उनको भी बिजली कटौती के बारे में कोई
जानकारी नहीं दी जाती। वह जनता को क्या बताएं। जनता बिजली अधिकारियों से
नाराज है। वह कर भी क्या सकते हैं।
- अनूप चंद्रा, अधीक्षण अभियंता
000
उपचुनाव पर भी असर डालेगी कटौती
बदायूं।
जिले में स्थानीय निकाय के उपचुनाव चल रहे हैं। शहरी लोगों को बिजली एक
आवश्यक आवश्यकता बन गई है। ऐसे में बिजली कटौती होना सत्ता पक्ष के लिए
हितकर नहीं है। जनता का आक्रोश बढ़ रहा है। भले ही लोग परेशानी को पी रहे
हैं। वह इलेक्शन होने के नाते। भारी बिजली कटौती उप चुनाव पर पूरा असर
दिखाएगी। इसके संकेत विरोधी पार्टियों द्वारा जनसंपर्क में मुद्दा बनाकर
दिया जा रहा है। यही नहीं, पिछली बार बिजली विभाग ने जो अभियान चलाकर
उपभोक्ताओं से ज्यादतियां की हैं, उसका भी असर इस चुनाव पर हो सकता है।