फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बस चालक की लापरवाही से गई थी उमेश की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल विद्या मंदिर कॉलेज के पास तीन दिन पहले बाइक सवार उमेश यादव की मौत के मामले में रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि चालक की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव होतीपुर निवासी बाइक सवार उमेश यादव और उनकी पत्नी समेत दो साल की मासूम बेटी को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने रौंद दिया था। हादसे का चश्मदीद बताते हुए मृतक उमेश के के भाई अनिल और चचेरे भाई निर्देश ने पुलिस को बताया कि चालक ने बस को गलत दिशा में दौड़ा दिया था। मृतक की पत्नी सुधा घायल हो गई थी।
उमेश के शव का अंतिम संस्कार कर कोतवाली पहुंचे निर्देश ने अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ शुक्रवार शाम रिपोर्ट दर्ज करा दी। बता दें कि रोडवेज बस पुलिस के कब्जे में है। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने चालक के नाम और पते की जानकारी करने के लिए अलीगढ़ डिपो के अफसरों से संपर्क साधा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें