कस्बे सहित क्षेत्र में पानी फिजूलखर्ची होने से जलस्तर लगातार गिर रहा है। व्यर्थ में पानी बर्बाद होने से मानव जीवन को होने वाले नुकसान और जल ही जीवन है सूक्ति के बारे में जानते हुए सभी अपने और दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। कस्बे में सबसे ज्यादा पानी की बर्बादी के लिए घरों में लगे सबमर्सिबिल जिम्मेदार हैं।
सबमर्सिबल से लोग रोजाना घरों, गलियों और गाड़ियों की धुलाई करके बर्बाद करते हैं। साथ सबमर्सिबल चलाकर पानी को खुला छोड़ देते हैं। इसके बाद घंटों तक पानी बर्बाद किया जाता है। क्षेत्र डार्क जोन में होने की वजह से वाटर लेबल लगातार घटता जा रहा है। इसके बावजूद क्षेत्र में रोजाना सब-मर्सिबल लगाए जा रहे हैं। घर पर लगे हुए टैंक भरने के लिए लोग सबमर्सिबल को खुला छोड़ देते हैं जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद करते हैं। वहीं मक्का और मेंथा की फसल की वजह से भी वाटर लेवल गिर रहा है, जिससे भविष्य में पानी का संकट गहरा सकता है।