फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उदयपुर की टीम ने बहजोई को 48 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। गांव करियामई में चल रहे केपीएल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार की रात बहजोई और उदयपुर की टीम बीच मैच खेला गया। इसमें उदयपुर के कप्तान सार्थक उपाध्याय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 12 ओवर में 72 रन बनाकर टीम आलआउट हो गई। टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बल्लेबाज मोहित मौर्य ने 17, सुधांशु उपाध्याय ने 15, अमित पाराशरी ने 14 रन बनाए। बहजोई की ओर से गेंदबाजी करते हुए सरफराज और शिवांक ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके बाद बहजोई की टीम ने 72 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जो 24 रनों पर ऑल आउट हो गई। उदयपुर की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए सचिन मीणा ने चार, अमित पाराशरी, विशाल, मोहित शाक्य ने दो-दो विकेट लिए। इस प्रकार उदयपुर की टीम को 48 रनों से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन पर सचिन मीणा को मैन ऑफ द मैच विनोद ऑपरेटर और नमन मिश्रा ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिवम पाराशरी, अनिल कुमार, नवलेश गुप्ता, रामदेव मिश्रा, मनोज मिश्रा, अमित मीणा, सोमेश मीणा, टीटू मीणा, उदयवीर मीणा, दयाशंकर सागर, टिंकू पासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें