फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: करियामई को 65 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा उदयपुर

विज्ञापन
अक्षय शर्मा को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते यशपाल। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
इस्लामनगर। गांव करियामई में चल रहे करियामई प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार रात करियामई और उदयपुर की टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें उदयपुर ने 65 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इससे पहले उदयपुर टीम के कप्तान सार्थक प्रसाद उपाध्याय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 105 रन बनाए। अक्षय शर्मा ने 32, सुधांशु उपाध्याय ने 24, अरुण मीना ने 18 और सार्थक प्रसाद ने 24 रन का योगदान दिया। करियामई की ओर से सचिन मीना ने तीन, जीतू मीना और विशाल पाराशरी ने दो-दो विकेट लिए।
इसके जवाब में करियामई की टीम कुछ खास नहीं कर सकी। टीम मात्र 40 रनों पर ढेर हो गई। विशाल पाराशरी ने 12, जीतू मीना ने 14, अमित यादव ने आठ और मुन्ना लाल ने आठ रन बनाए। उदयपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अरुण मीना, सुधांशु चौधरी ने तीन-तीन और लवकुमार ने दो विकेट लिए। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर अक्षय शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अनिल शाक्य, उदयवीर मीणा, तरुण पाराशरी, मुन्ना यादव, सोमेश मीना, पवन मीणा, अमित मीणा, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें