अस्पताल में भर्ती घायल छात्र। स्रोत, पुलिस
- फोटो : आजमगढ़पुरवा में वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ।
दातागंज। प्रेम प्रसंग के चलते कक्षा 11 के छात्र को घर से बुलाकर ले गए दो युवकों ने गोली मार दी। गोली उसके पेट पर लगी है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घेर निवासी वैभव माथुर (16साल) पुत्र विपिन माथुर कक्षा 11 का छात्र है। परिजनों का कहना है कि बुधवार की सुबह मैच खेलते हुए अन्य युवकों से कुछ विवाद हो गया था, लेकिन दबी जुबान से लोग बता रहे हैं कि मामला प्रेम प्रसंग का है, इसी के चलते छात्र के दो दोस्त उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए और कांश रोड के जंगल में ले जाकर गोली मार दी।
गोली उसके पेट में लगी। डॉक्टरों ने बताया कि 100 से अधिक छर्रे छात्र को लगे हैं। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मामला संज्ञान में आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से परिजन उसे हायर सेंटर ले गए हैं। छात्र की हालत गंभीर है। जो भी दोषी होगा, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। -केके तिवारी, सीओ दातागंज