उझानी। स्कूल प्रबंधक टेकचंद्र यादव को घेरकर मारपीट करने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नामजद अर्जुन और साहिल कोतवाली क्षेत्र के गांव वनगवां के रहने वाले हैं। आरोप है कि रविवार को कार सवार दोनों युवकों ने टेकचंद्र यादव उर्फ टेक सिंह को नसरूल्लापुर से भाजपा के सदस्यता अभियान से लौटते समय बसोमा के पास रास्ते में घेर लिया था। कॉलेज प्रबंधक भी अपनी कार में थे। हमलावर दोनों युवकों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगते समय उनसे मारपीट भी की थी। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद