फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीएम ने कटवाई फसल, एक बिस्बा में धान 22-24 किलो तक निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने सोमवार को ब्लॉक जगत के गांव मोहम्मद नगर सुलरा में धान की फसल कटवाई। दो भूखंडों पर उन्होंने फसल कटवाकर देखी। पता चला कि इस बार धान की फसल ठीक हुई है।
विज्ञापन


डीएम ने दो भूखंडों पर फसल कटवाई। एक खेत में 43.33 वर्ग मीटर के त्रिभुज आकार में फसल कटवाई गई। इसमें एक भूखंड के एक बिस्बा में 24 किलो धान निकला। इसके हिसाब से एक बीघा में अनुमानित 4.50 क्विंटल व एक हेक्टेयर में अनुमानित 54 क्विंटल की फसल होने का अनुमान है।
वहीं दूसरे भूखंड पर एक बिस्वा में 21.900 किलो फसल निकली, जो की एक बीघा में अनुमानित चार क्विंटल व एक हेक्टेयर में अनुमानित 48 क्विंटल है। इसके बाद डीएम ने कहा कि धान की फसल इस बार अच्छी हुई है। इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक प्यारेलाल, लेखपाल नीरज सिंह, सांख्यिकी विभाग से गगन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें