उसावां। नगर पंचायत में संविदा सफाई कर्मचारी वीरपाल (42) ने सोमवार रात तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
कस्बे के वार्ड एक निवासी वीरपाल पुत्र गेंदनलाल वाल्मीकि नगर पंचायत उसावां में संविदा पर सफाई कर्मचारी थे। वह सोमवार शाम घर की बैठक में बैठे थे। उसी दौरान उन्होंने तेजाब पी लिया था। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई। परिवार वाले उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।
वीरपाल के तीन बच्चे दो बेटे और एक बेटी है। पत्नी राजकुमारी और उनके बच्चों का बुरा हाल है। वह सफाई कर्मचारी के आत्महत्या करने की वजह नहीं बता पा रहे हैं। एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारी ने शायद पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की है। कोई तहरीर आने पर मामले की जांच कराई जाएगी।