फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों ने गंवाई जान

विज्ञापन
(08 बीडीएन-21)पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक शेरसिंह के परिजन।संवाद
विज्ञापन
- उझानी में कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

- दातागंज क्षेत्र में ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सवार मरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। उझानी में बरेली-मथुरा हाईवे पर छतुइया रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार कार ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार विवेक तोमर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा दातागंज कोतवाली क्षेत्र में दवाई लेने जा रहे साइकिल सवार शेर सिंह को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के ताऊ ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर हादसा शनिवार शाम करीब तीन बजे हुआ। गांव दहेमू निवासी 28 वर्षीय विवेक तोमर दिल्ली में काम करते थे। पिछले दिनों ही वह दिल्ली से घर आए थे। शनिवार दोपहर वह कुछ घरेलू सामान खरीदने उझानी आए थे। यहां से लौटते समय रेलवे क्रॉसिंग के पास गोदाम के सामने से कार ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। चश्मदीद लोगों के मुताबिक, कार की रफ्तार बहुत अधिक थी।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर विवेक के परिजन मौके पर आ पाते, उससे पहले ही पुलिस ने विवेक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक और कार कोतवाली पुलिस के कब्जे में है। कार चालक भाग गया। बाद में मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई सौरभ की ओर से कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेक की मौत के बाद से उनके परिवार में कोहराम है।
दातागंज। शुक्रवार की रात आठ बजे दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक तारूपुर निवासी 30 वर्षीय शेरसिंह को तीन दिन से बुखार आ रहा था। वह दवा लेकर साइकिल से बराई गांव से घर लौट रहा था। बराई गांव से निकलते ही सामने की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह साइकिल समेत ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वह रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। इसके बाद मृतक के ताऊ मटरू लाल ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर मालिक पर एफआईआर दर्ज की है। इस संबंध में एसएचओ सौरभ सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है।

(08 बीडीएन-21)पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक शेरसिंह के परिजन।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें