फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बदायूं के दो युवकों की राजस्थान में हुए सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
मौत की सूचना मिलने के बाद विलाप करते परिजन। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
जरीफनगर। थाना क्षेत्र के गांव मालपुर ततैरा निवासी कल्याण व भूदेव की राजस्थान के कस्बा हिसार में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों एक भट्टे पर ट्रैक्टर-ट्राली चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। बृहस्पतिवार की रात को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने हाईवे पर उस समय टक्कर मार दी, जिस समय दोनों लघुशंका करने जा रहे थे। दोनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन



जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मालपुर ततैरा के रहने वाले कल्याण सिंह (42) पुत्र उल्फत व गांव के ही भूदेव (45) पुत्र दौजी सिंह के पास ट्रैक्टर-ट्राली है। वह परिवार के साथ राजस्थान के हिसार में एक भट्टे पर रहते थे। वहां दोनों ही टैंक्टर-ट्राली चलाते थे। बुधवार को दोनों अपने परिवार के साथ गांव से गए थे। बृहस्पतिवार रात आठ बजे दोनों ट्रैक्टर-ट्राली लेकर हिसार हाईवे पर पहुंचे थे। दोनों ने हाईवे के किनारे राम होटल के पास ट्रैक्टर-ट्राली को रोक दिया। ट्रैक्टर ट्राली को हाईवे किनारे खड़ी करके दोनों लघुशंका करने जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने दोनों को रौंद दिया। हादसें में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद साथ गए परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर भट्टा स्वामी समेत मौके पर आ गए। पुलिस को सूचना दी। गांव में मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। परिवार के लोग हिसार के रवाना हो गए। देर शाम तक दोनों के शव घर आ सकेंगे।

मौत की सूचना मिलने के बाद विलाप करते परिजन। संवाद- फोटो : samvad

मौत की सूचना मिलने के बाद विलाप करते परिजन। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें