फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
पिंटू शाक्य का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। अलापुर के शरदवीर (20) बुधवार सुबह पटना देवकली शिव मंदिर से जलाभिषेक करके लौट रहे थे। तभी रास्ते में पेट्रोल पंप के सामने किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इधर, मंगलवार रात कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर के पास किसी वाहन की टक्कर से पिंटू शाक्य (24) की मौत हो गई। बाइक लेकर अपनी ससुराल सिमरिया जा रहे थे।
विज्ञापन

कादरचौक। कस्बा निवासी पिंटू शाक्य पुत्र श्रीकृष्ण शाक्य मुख्य चौराहे पर ही कांवड़ियों के कपड़े बेचने की दुकान चला रहे थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी ससुराल सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया में है। अभी दो दिन पहले उनकी पत्नी अपने मायके गई थी। मंगलवार रात करीब 11 बजे पिंटू भी कुछ सामान लेकर बाइक पर ससुराल जा रहे थे।
बताते हैं कि वह इस्माइलपुर गांव के नजदीक पहुंचे थे तभी कोई अज्ञात वाहन टक्कर मारकर चला गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। परिवार वालों ने उनके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन



उसावां। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी शरदवीर पुत्र नरेशपाल बुधवार सुबह बाइक से पटना देवकली शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने गए थे। वह सुबह करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी कि तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

पिंटू शाक्य का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें