फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रिश्तेदार की कार लेकर गए तीन युवक, हाईवे पर हुआ ऐसा हादसा, दो की मौत... तीसरे की हालत गंभीर

Mon, 13 Oct 2025 11:50 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिसौली में रविवार की रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हाईवे पर अनियंत्रित हुई कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।  
विज्ञापन
फरमान और सलमान के फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली में रविवार रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर नाले के पार जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक अन्य युवक की हालत गंभीर है। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तीनों युवक सीखने के लिए रिश्तेदार की कार लेकर गए थे। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


बिसौली नगर के मोहल्ला सराय निवासी फरमान (19 वर्ष) पुत्र फहीम के घर पर रविवार रात को रिश्तेदार अपनी कार से आए थे। परिजन उनकी मेहमान-नवाजी में लग गए। इसी दौरान फरमान कार की चाबी लेकर बाहर निकल गया। उसने अपने मोहल्ले के ही साथी सलमान (20 वर्ष) पुत्र यासीन और हसीन (18 वर्ष) पुत्र महबूब को भी बुला लिया। युवक कार चलाना नहीं जानते थे। 

यह भी पढ़ें- UP News: फेसबुक पर प्यार और फिर..., दूसरे समुदाय के युवक ने बिछाया ऐसा जाल, युवती के पिता ने कराई रिपोर्ट
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि फरमान ने एक दो बार ही कार चलाई थी। कार लेकर तीनों मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर निकल गए। चंदौसी रोड स्थित हरि फार्म के पास पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर करीब पांच फीट नाले के पार जा गिरी। तीनों युवक कार में फंस गए। 

विज्ञापन

राहगीरों ने तीनों को कार से निकाला 
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कार से निकाला और परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में फरमान व सलमान को मुरादाबाद ले जाया गया, जबकि हसीन को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 

मुरादाबाद के अस्पताल में फरमान और सलमान को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हसीन का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। दोनों की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें