फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों की जान गई

Thu, 26 Apr 2018 01:49 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेंमो
विज्ञापन
 जिले में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो युवकों की जान चली गई। उनके परिवार वालों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। परिवार वाले घटनास्थल से ही शव अपने घर ले गए।        
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम पडौआ निवासी धर्मेंद्र (20) पुत्र नन्हेलाल मंगेलवार तड़के रिश्तेदारी से लौट रहे थे। उसी समय रास्ते में ग्राम कुलचौरा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा देखकर आस-पास के लोग पहुंच गए। उन्होंने तुरंत युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया, जहां धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिवार वालों ने धर्मेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वह शव को बगैर पोस्टमार्टम कराए घर ले गए।      
उसहैत। थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ाजलालपुर निवासी कल्लू (32) पुत्र तोताराम बुधवार दोपहर बाइक से कमले नगला रोड पर स्थित खेत देखने जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबकि उस समय कल्लू शराब के नशे में था। इससे बाइक असंतुलित होकर फिसल गई और वह सड़क किनारे नाले में जा गिरा। नाले में पानी भरा हुआ था, जिसमें डूबकर युवक की मौत हो गई। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों ने पानी के ऊपर कल्लू का हाथ देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक कल्लू की मौत हो चुकी थी। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें