फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवक घायल, ग्रामीणों ने मालिक को बंधक बनाकर पीटा, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत/म्याऊं (बदायूं)। उसहैत इलाके में मंगलवार रात बड़ा बवाल होने से बच गया। एक हादसे में दो बाइक सवार युवक घायल हो गए, जिस पर उनके गांव वालों ने ट्रैक्टर मालिक को बंधक बनाकर पीटा। इसके सूचना ट्रैक्टर मालिक के गांव से दर्जनों लोग आ गए। विवाद आगे बढ़ता इससे पहले कई थानों की पुलिस पहुंच गई और जैसे-तैसे मालिक को छुड़ा लिया। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम भंद्रा निवासी अनीस (20) पुत्र जफरउद्दीन और अकरम (22) पुत्र निसारउद्दीन मंगलवार रात करीब आठ बजे बाइक लेकर उसहैत से अपने गांव लौट रहे थे। उनकी बाइक रास्ते में मिर्जापुर रिजौला चौराहे पर पहुंची थी कि तभी सामने से आए एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। उनमें से एक युवक ने अपने गांव फोन कर दिया। इससे भंद्रा गांव के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक भाग गया। उसका मालिक यानी ट्रैक्टर चालक का पिता वहीं मौके पर बैठा मिल गया। इस आक्रोशित ग्रामीणों ने मालिक को पकड़ लिया और उसे पीटते हुए भंद्रा गांव ले गए। उसे एक कमरे में बंद कर दिया और जमकर पीट दिया। इधर, मिर्जापुर निवासी ट्रैक्टर चालक ने जब अपने गांव वालों को इस बारे में बताया तो उसके गांव के दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। दोनों ओर से तनाव की स्थिति हो गई। सूचना पर उसहैत, अलापुर, उसावां और हजरतपुर थाना पुलिस पहुंच गई। सीओ दातागंज एसके सिंह भी आ गए। उन्होंने किसी तरह हालात संभाले। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। फिर ट्रैक्टर मालिक को बंधक मुक्त कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
- एक हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हुए हैं। ट्रैक्टर चालक पुलिस की हिरासत में है। गांव वाले आक्रोशित थे। उन्हें समझाबुझा कर शांत दिया गया है। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाकी उसके साथ मारपीट नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतलाल, इंस्पेक्टर उसहैत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें