फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर से लापता हुआ दो साल का मासूम, चार घंटे बाद प्लॉट में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला

Sun, 05 Oct 2025 04:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उझानी में रविवार सुबह करीब नौ बजे दो साल का बालक लापता हो गया। उसके परिजन खोजबीन में जुटे थे। इस बीच मासूम गोआश्रय के पीछे खाली प्लॉट में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। वह यहां कैसे पहुंचा, इसका पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
परिजन की गोद में मासूम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी में घर से लापता दो साल का मासूम बालक करीब चार घंटे बाद प्लॉट में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। शुरू में उसकी पहचान भी नहीं हो पाई, लेकिन उसके फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


नझियाई मोहल्ले में नगर पालिका के गोआश्रय के पीछे रविवार को खाली प्लॉट में बालक को बेहोशी की हालत में देखा गया। गोआश्रय के कर्मचारी प्रदीप ने कॉल कर अपने परिचित श्याम शर्मा को बुला लिया। श्याम समेत उनके साथियों ने पहले हालात पर गौर किया, फिर पुलिसकर्मियों को बुला लिया। शुरू में उसके परिजनों के बारे में कोई पता नहीं लगा तो श्याम ने बालक का फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे मोहल्ले के ही निवासी देवेंद्र कश्यप ने अपना भतीजा रामू बताया। देवेंद्र ने पुलिस को यह भी बताया कि वह करीब नौ बजे दरवाजे से लापता हो गया था।

परिजन ने कार्रवाई से किया इन्कार 
दो वर्षीय रामू पुत्र सोनू ठीक से चल भी नहीं पाता है। वह घर से दूर खाली प्लॉट तक कैसे पहुंच गया, यह तो पुलिस की जांच का विषय है लेकिन देवेंद्र ने इसे सामान्य घटना होने से कार्रवाई इन्कार किया है। उन्हें अंदेशा है कि मासूम को कोई बहला कर ले गया होगा। 
विज्ञापन


देवेंद्र और उनके परिजनों ने आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने शुरू कर दिए। किसी भी फुटेज में ऐसा कोई क्लू भी नहीं मिला है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि बच्चा बीमार रहता है। हो सकता कि वह पड़ोस के किसी बच्चे के साथ खेलते हुए चला गया हो, फिर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें