फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बुखार से जिला अस्पताल के दो वार्ड फुल, अब तीसरा बनाया

Sun, 08 Sep 2024 03:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
जिला अस्पताल का वार्ड। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बुखार और मलेरिया का कहर इस कदर है कि जिला अस्पताल में बनाए गए वार्ड भी मरीजों के लिए कम पड़ गए हैं। विभाग ने अब नया वार्ड बनाया है। जबकि, पहले बनाए गए दोनों वार्ड फुल हो गए हैं। शनिवार को अस्पताल में बुखार के 200 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

इन दिनों बुखार तेजी से फैल रहा है। हाल यह है कि शनिवार को जिला अस्पताल के जनरल वार्ड सहित दो वार्ड बुखार के मरीजों से फुल हो गए। वहीं, उल्टी-दस्त के मरीजों को दूसरे वार्ड में भर्ती किया गया। ओपीडी में 1445 मरीज पहुंचे। इनमें दो सौ के आसपास मरीज बुखार, सर्दी व जुकाम के थे। जनरल वार्ड में बुखार के 30 मरीज भर्ती हैं। सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह का कहना है कि अधिकांश बुखार के मरीजों को दवाई देकर वापस भेज दिया गया। जबकि, 14 बुखार के नए मरीजों को बनाए गए नए वार्ड में भर्ती किया है। पहले के दोनों वार्ड फुल हो चुके हैं।

वार्ड के बाहर भी डालने पड़ गए बेड
-जिला अस्पताल में दो वार्ड फुल होने के बाद मलेरिया वार्ड के बाहर भी बेड डालकर इलाज शुरू किया गया। अस्पताल प्रशासन ने तीसरा वार्ड इसी को देखते हुए बनाया है। फिलहाल नए वार्ड में एक भी मरीज शनिवार को भर्ती नहीं हुआ। वार्ड के बाहर भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल दिखे।
विज्ञापन



बुखार समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भर्ती कर समुचित इलाज किया जा रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वार्ड बढ़ाए जा रहे हैं। -डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ

जिला अस्पताल का वार्ड। संवाद

जिला अस्पताल का वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें