फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कमरे में पड़ा मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Sun, 08 Sep 2024 03:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
रचना का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिसौली। वीर बाबू की बगिया मोहल्ले में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव कमरे में पड़ा मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ससुराल वाले घर से फरार मिले। मायके पक्ष ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर देर रात एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
कस्बा के मोहल्ला वीर बाबू की बगिया के रहने वाले प्रशांत शर्मा की शादी छह साल पहले क्षेत्र के ही गांव गुलडि़या निवासी रचना (29) के साथ हुई थी। उसके तीन साल बेटी व एक साल का बेटा है। देर शाम जब पति समेत पूरा परिवार घर से बाहर निकल गया तो मोहल्ले वालों को कुछ शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो रचना का शव बेड पर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके गले पर निशान दिखे। मोहल्ले वालों ने मायके पक्ष व थाना पुलिस को सूचना दी जिस पर वह लोग मौके पर पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। फोरेंसिक टीम समेत सीओ बिसौली ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

रचना का फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें