फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 100 परीक्षा केंद्रों पर लगेगी दो हजार शिक्षकों की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से फरवरी में आयोजित की जाने वालीं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में इस बार 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 67 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा कराने के लिए जिले में करीब दो हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। परीक्षा ड्यूटी से बचने के लिए हर वर्ष कई शिक्षक विभिन्न कारणों से आवेदन करते हैं, लेकिन इस बार विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल स्वास्थ्य संबंधी कारणों पर ही ड्यूटी से छूट दी जाएगी।
इसके लिए संबंधित शिक्षक को सक्षम चिकित्साधिकारी की ओर से जारी किया गया वैध मेडिकल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। बिना प्रमाणिक और सत्यापित स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के किसी भी शिक्षक की ड्यूटी नहीं काटी जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने कहा है कि फर्जी या अपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। डीआईओएस लालजी यादव ने कहा कि बोर्ड परीक्षा राज्य की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें