फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 20 दिन पहले लापता हुए दो किशोर नोएडा में मिले

विज्ञापन
एक महीने से लापता दो किशारों को पुलिस ने परिजनों को सौंपा। संवाद
विज्ञापन
जगत। अलापुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 20 दिन पहले लापता दोनों किशोरों को गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) से सकुशल अपनी अभिरक्षा में लेकर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोरों के मिल जाने से परिजनों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 27 जून 2026 को थाना अलापुर में खारखोली खुर्द निवासी बहाेरन ने अपने 13 साल के सतेन्द्र और सुरेंद्र ने अपने 14 साल के अंश कुमार की गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया। जांच में पता चला कि दोनों बिना किसी को बताए नोएडा चले गए थे।
पुलिस अभिरक्षा में किशोरों ने बताया कि नोएडा पहुंचकर दोनों ने जीविका चलाने के लिए काम करना शुरू कर दिया था। सतेन्द्र ई-रिक्शा चलाने लगा तो वहींं अंश एक होटल में खाना बनाने लगा।
विज्ञापन

बताते हैं कि अंश के पिता पहले से ही नोएडा में मजदूरी करते हैं। इसी कारण सतेंद्र भी अंश के साथ घर से बिना बताए नोएडा चला गया था। जब दोनों काम में लग गए तो उन्होंने परिजनों को फोन कर दिया। परिजनों ने ही पुलिस को उनकी लोकेशन नोएडा में होना बताई थी। सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों को सकुशल अभिरक्षा में लेकर उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें