फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 20 लाख रुपये की अफीम के साथ बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Thu, 20 Apr 2023 05:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

वजीरगंज थाना पुलिस ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के पास से एक किलो 15 ग्राम अफीम बरामद हुई। दोनों तस्कर वजीरगंज में अफीम पहुंचाने आए थे। 
विज्ञापन
वजीरगंज थाने में खड़े दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक किलो 15 ग्राम अफीम बरामद हुई है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों तस्करों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


बुधवार रात वजीरगंज इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय और उनकी टीम आंवला-बरेली सीमा पर बगरैन के नजदीक वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आंवला की ओर से एक बाइक पर सवार दो लोग आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके पास एक किलो पंद्रह ग्राम अफीम बरामद हुई, जिससे उन्हें थाने ले जाया गया। 

विज्ञापन

आंवला के तस्कर ने दी थी अफीम 

पुलिस ने दोनों तस्करों से जानकारी जुटाई। उन्होंने अपने नाम बरेली जिले के थाना विशारतगंज क्षेत्र के गांव पस्तौर निवासी धर्मवीर पुत्र ओमकार और उत्तर कुमार उर्फ सुखपाल पुत्र कल्लू बताया। पुलिस के मुताबिक दोनों तस्करों ने कबूला कि धर्मवीर का फुफेरा साला जीतपाल अफीम तस्कर है। वह आंवला क्षेत्र के गांव मदिराय का रहने वाला है। 

उसने ही दोनों को अफीम दी थी। कहा था कि चंदौसी से एक व्यक्ति आएगा और बाइक का नंबर देखकर अफीम ले जाएगा। इसके बदले उन्हें पांच-पांच हजार रुपये मिलने वाले थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में जीतपाल के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। तस्करों से बरामद अफीम की कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें