फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं : लॉकडाउन में शराब सप्लाई करते दो सेल्समैन गिरफ्तार, जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। लॉकडाउन में लोगों को घर में रहने की सलाह दी जा रही है। तो वहीं जरूरी दुकानें खुल रही हैं लेकिन ओरछी इलाके में दो सेल्समैन शराब सप्लाई करते पकड़े गए। उनके पास से 20 पौआ शराब बरामद हुई है। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। फैजगंज बेहटा इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा के मुताबिक गुरुवार रात उन्हें सूचना मिली कि ओरछी चौराहे पर सेल्समैन दुकान खोलकर शराब बेच रहे हैं। इस पर उन्होंने पुलिस के साथ चौराहे पर छापा मारा, जहां देसी शराब की दुकान का सेल्समैन सत्यपाल पुत्र सुखलाल और अंग्रेजी शराब का सेल्समैन देशपाल उर्फ बबलू पुत्र बदन सिंह निवासी ग्राम मोहम्मदपुर मई पकड़ा गया। दोनों के पास से 20 पौआ बरामद हुए। उसके बाद दोनों को थाने ले जाया गया। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम और लॉकडाउन का उल्लंघन करने धारा 188, 293 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। शुक्रवार को दोनों का चालान कर दिया गया। मैनेजर संजीव शर्मा ने बताया कि दोनों सेल्समैन किसी को शराब सप्लाई करने जा रहे थे कि तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया और जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें