फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पंखा रोड समेत दो सड़कों का 2.20 करोड़ से होगा कायाकल्प

विज्ञापन
उझानी में पंखा रोड की खस्ताहाल सड़क। संवाद
विज्ञापन
उझानी। नगर पालिका परिषद ने करीब एक दशक से खस्ताहाल पंखा रोड समेत बाइपास स्थित मानकपुर मोड़ से बहादुरगंज मोहल्ले में मस्जिद तक दो सड़कों के निर्माण के लिए 2.20 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से पंखा रोड का चौड़ीकरण और मानकपुर मोड़ से प्रस्तावित सड़क तक लाइटिंग भी की जाएगी। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में हलवाई चौक मोड़ से बकरियों वाले नखासे में होकर रेलवे स्टेशन तक सड़क करीब एक दशक से खस्ताहाल है। खासकर बारिश के दिनों में पंखा रोड पर जलभराव के बाद सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए थे। पालिका प्रशासन ने पंखा रोड के चौड़ीकरण के साथ उसे हॉटमिक्स पद्धति से बनाने के लिए करीब एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
स्वीकृत धनराशि राज्य वित्त आयोग से अवमुक्त होगी। मानकपुर मोड़ से मस्जिद तक भी खस्ताहाल सड़क का जीर्णोंद्धार कराने के लिए 60 लाख और निर्माण कार्य के बाद सड़क के दोनों ओर खंभों के साथ उन पर लाइटिंग में पालिका प्रशासन 20 लाख रुपये अलग से खर्च करेगा। इसके अलावा अस्थायी प्राइवेट टैक्सी स्टैंड के पास से बिजली उपकेंद्र के पीछे होकर बाइपास को जोड़ने वाली सड़क का भी कायाकल्प होना है।
विज्ञापन

बरामालदेव मोड़ से लिंक रोड मोड़ तक इस सड़क पर गड्ढे हो जाने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बता दें कि लिंक रोड मोड़ से कस्बे में महाराजा अग्रसेन मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का पहले ही निर्माण कार्य हो चुका है। पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने पिछले महीनों आयोजित बोर्ड की बैठक में खस्ताहाल सड़कों का कायाकल्प कराने की सहमति व्यक्त की थी।


पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू
उझानी नगर पालिका परिषद ने कस्बे के वार्डों में गली-मोहल्लों की क्षतिग्रस्त सड़क और नालियों के निर्माण के लिए अवस्थापना निधि, राज्य वित्त आयोग और 15वें वित्त की करीब पांच करोड़ रुपये की धनराशि से पिछले दिनों निर्माण कार्य शुरू कराए हैं। मुख्य बाजार और महाराजा अग्रसेन मार्ग पर नये खंभों के साथ लाइटिंग का काम पूरा हो चुका है। लाइटिंग पर अलग से धनराशि खर्च हुई है।


पंखा मार्ग काफी समय से खराब है। जल निकासी की व्यवस्था के लिए नाला निर्माण कराया जा चुका है। रोड पर भारी वाहनों का आवागमन अधिक होने की वजह से सड़क का चौड़ीकरण भी आवश्यक है। - पूनम अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष
-
अकबरपुर-कटरा मार्ग के लिए 4.50 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी



- 18 हजार लोग होंगे लाभान्वित, दूसरी किस्त मिलने से काम में आएगी तेजी



संवाद न्यूज एजेंसी



बदायूं। उसावां से अकबरपुर सथरा मठला कटरा तक बनने वाले मार्ग के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए शासन ने दूसरी किस्त जारी कर दी है। इसके लिए 4.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके बन जाने से करीब 18 हजार की आबादी को फायदा मिलेगा।



जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए विभिन्न मार्गों का निर्माण और चौड़ीकरण कराया जा रहा है। इसी क्रम में उसावां से अकबरपुर, सथरा, मठला, कटरा तक मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। इस सड़क के बनने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। अभी कई स्थानों पर सड़क की स्थिति के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।



लोक निर्माण विभाग के अनुसार, इस परियोजना की कुल लागत 23.86 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसके सापेक्ष पहली किस्त में 6.54 करोड़ रुपये जारी हुए थे। अब दूसरी किस्त के रूप में 4.50 करोड़ रुपये और जारी किए गए हैं। इस तरह अब तक कुल 11.04 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। इस संबंध में एक्सईएन नरेश कुमार ने बताया कि शासन से धनराशि मिलने से काम समय से पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें