फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक फिसलने से पीलीभीत के दो श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। मथुरा के बरसाना में राधारानी के दर्शन करके घर लौट रहे पीलीभीत जिले के बीसलपुर निवासी दीपक मौर्य और उनके दोस्त शिवम बाइक फिसलने से घायल हो गए। हादसा रविवार दोपहर करीब एक बजे छतुइया रेल फाटक के पास हुआ। घायल शिवम और दीपक मौर्य के हाथ-पैर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई है। हेलमेट लगाए होने की वजह से दोनों के सिर लहूलुहान होने से बच गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्राथमिक उपचार कराया गया। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। शिवम ने बताया कि सड़क पर अचानक ही एक कुत्ता आ गया था। बचकर निकलने की कोशिश के दौरान बाइक फिसल गई। दोनों श्रद्धालु बाइक से मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी और बरसाना में राधारानी के दर्शन करने गए थे।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों घायलों के परिजनों को पुलिस कर्मियों ने हादसे के बारे में जानकारी दे दी है। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें