फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं : गुजरात से पैदल लौट रहे लोग पुलिस देखकर भागे, दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गुजरात से पैदल लौट रहे फतेहगंज पूर्वी के सात लोग पुलिस देखकर भाग खड़े हुए, जिनमें दो लोगों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उन्हें गनगोला के प्राथमिक स्कूल में क्वांरटीन किया गया है। जबकि पांच लोग भागने में कामयाब रहे। फतेहगंज पूर्वी के सात लोग गुरुवार शाम गुजरात से पैदल लौट रहे थे। ये लोग चलते-चलते दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गनगोला के नजदीक पहुंच गए। उसी समय किसी ने पुलिस को उनके पैदल आने की सूचना दे दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन सभी पुलिस को देखकर खेतों की ओर भाग खड़े हुए। पुलिस उनके पीछे भागी और किसी तरह दौड़कर दो लोगों को पकड़ लिया। जबकि पांच लोगों को पुलिस पकड़ नहीं पाई। पुलिस पकड़े गए दोनों लोगों को गनगोला के प्राथमिक स्कूल ले गई। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिन पहले गुजरात से चले थे। वह फतेहगंज पूर्वी अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। फिलहाल उनका प्राथमिक चेकअप कराते हुए गनगोला स्कूल में क्वारंटीन कर दिया गया है। एसडीएम केबी सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोगों को स्कूल में रखा गया है, भागे गए लोगों को तलाश कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें