फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी को फावड़े से काट डाला

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : AMAR UJALA
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर ऐसा जुनून सवार हुआ कि उसने अपनी पत्नी को ही फावड़े से काट डाला। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी दुर्वेश रिजौला गांव निवासी है। वह अपनी पत्नी विनीता (29) पर शक करता था कि उसका पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग है। साथ ही वह इस प्रयास में था कि वह किसी तरह युवक को फंसा सके। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी सुबह से अपनी पत्नी पर दबाव बना रहा था कि वह युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाए लेकिन उसकी पत्नी इसके बिल्कुल खिलाफ थी। दोपहर तक इसी बात को लेकर घर में विवाद होता रहा। शाम करीब साढ़े तीन बजे फावड़े से विनीता को काट डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर सीओ उझानी सर्वेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर अमृतलाल मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, शव को कब्जे में ले लिया गया है।
Next
AU ऐप में पढ़ें