फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोग मरे, पांच घायल

Thu, 14 May 2015 08:16 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और महिला समेत छह लोग घायल हो गए। शहर में रोडवेज बस ने बाइक को रोडवेज बस ने रौंद दिया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। उसहैत में तेज रफ्तार बाइक नीलगाय से टकराने से पल्लेदार की मौत हो गई। अलापुर में स्विफ्ट कार पलटने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शहर में बरेली रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास रोडवेज बस ने बाइक रौंद दी। हादसे में बाइक चला रहे बिनावर थाने के गांव वलीमगंज निवासी मनोज (30) पुत्र चंद्रपाल की मौत हो गई। बाइक पर सवार बिनावर के ही गांव बरखेड़ा निवासी राज कुमार (22) पुत्र सूरजपाल घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
इधर अलापुर थाने के गांव मईबूचन के पास स्विफ्ट कार पलटने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। फर्रुखाबाद के कायमगंज निवासी अमित (32) अपने परिवार के साथ बदायूं आ रहे थे। मईबूचन गांव के पास उनकी स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में अमित उनकी पत्नी रागिनी गुप्ता (30), छह वर्षीय पुत्री यती और आठ वर्षीय पुत्री अनिका समेत कार चालक सोनू (28) घायल हो गए। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उसहैत। कस्बे के वार्ड नंबर एक निवासी लालू कश्यप (45) पुत्र रामभरोसे पल्लेदारी का काम करते हैं। बुधवार रात वह उसहैत से म्याऊं की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में लालू की मौत हो गई। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम के ही गुरुवार को अटैना गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें