फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए दो ने कराया नामांकन

विज्ञापन
बार एसोसियेशन के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामाकंन पत्र देते मुनीष सक्सेना। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील में होने वाले बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार को यहां नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए मुनीश कुमार सक्सेना और मुकेश कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी रामनाथ शर्मा के पास जमा किया।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि बार के महासचिव पद के लिए वागीश बाबू और बृजेन्द्र भानु सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए हेमेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सोमपाल सिंह, सहसचिव पद के लिए विपिन कुमार और पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए श्रीराम और कोषाध्यक्ष पद के लिए देवसिंह, ऑडिटर पद के लिए संदीप कुमार सक्सेना के नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन पत्रों पर आपत्ति के बाद सात जनवरी को जांच की जाएगी। इसके बाद तय होगा कि किस-किस पद के लिए चुनाव कराया जाए। वैसे बार का चुनाव 15 जनवरी को संपन्न होगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें