फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीजे बजाने के विरोध में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरदासपुर में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव हरदासपुर निवासी रामवीर के बेटे रुपेश की शादी थी। उसने घर के सामने डीजे सिस्टम लगवाया था, जिसका पड़ोसी मुनेश आदि विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर मुनेश और रामवीर पक्ष के बीच लाठी-डंडे चल गए। दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच भी मारपीट हुई। आधा घंटे तक विवाद चला। गांव के कुछ लोगों ने बीच-बचाव कराया। बाद में दोनों पक्षों को पुलिस अपने साथ ले गई। एसआई योगेंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट में छह लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें