फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नाली के लिए दो पक्ष भिड़े, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदलपुर में खेत की नाली बंद करने से दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। गांव हैदलपुर निवासी मुन्ना सिंह ने पुलिस को बताया उनके खेत में बनी पानी की नाली को गांव के ही कुछ लोगों ने बंद कर दिया। उन्होंने इसके बारे में जानकारी की तो उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट कर शुरू दी। मारपीट में मुन्ना सिंह व उनके दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के श्याम पाल सिंह और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। दोनों पक्षों ने मारपीट की घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें