बिल्सी। गल्ला मंडी समिति गेस्ट हाउस में शुक्रवार को विधायक हरीश शाक्य ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान 80 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा। इसमें कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। विधायक ने कई अधिकारियों को फोन कर शिकायतों के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समय पर निराकरण करें, ताकि लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, आदित्य माहेश्वरी, राहुल देव शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद