फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो चौकियों के नाम बदलकर किया जीर्णोंद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की दो चौकियों का नाम परिवर्तन करके उनका जीर्णोंद्धार किया गया है। शुक्रवार को दोनों चौकियों का विधायक और पुलिस अधिकारियों ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

शहर की मंडी चौकी का नाम बदलकर केशव चौकी और नवादा चौकी का नाम परिवर्तित करके शहीद भगत सिंह चौकी किया गया है। साथ ही चौकियों का जीर्णोंद्धार भी किया गया। शुक्रवार को नगर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने उद्घाटन किया। इसके बाद शहीद भगत सिंह चौक पर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।



पंजाबी समाज सेवा समिति की पूरी हुई मांग
बदायूं। पंजाबी समाज सेवा समिति काफी समय से नवादा पुलिस चौकी का नाम शहीद भगत सिंह चौकी रखने की मांग करती आ रही थी। क्योंकि वहीं पर शहीद भगत सिंह चौक की स्थापना भी पंजाबी समाज सेवा समिति द्वारा की गई है। शुक्रवार को नाम बदले जाने के बाद अध्यक्ष अशोक नारंग, मोनू मिनोचा, हरीश बजाज, तनुजा आहुजा आदि ने खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें