फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर दो बाइकें भिड़ीं, तीन लोग गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर रविवार की शाम गांव गुधनी के समीप दो दोपहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इटावा जनपद की फ्रांस कॉलोनी निवासी सोनू पुत्र आसाराम तथा प्रदीप पुत्र जजवीर, निवासी फतेहपुर सोरों, एक ही बाइक से बिलारी की ओर जा रहे थे। जब उनकी बाइक गांव गुधनी के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही स्कूटी से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। स्कूटी पर केशवराम शर्मा पुत्र जानकी प्रसाद शर्मा सवार थे।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में तीनों सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर, हादसे की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें