फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो नाबालिग चचेरी-तहेरी बहनों का अपहरण, चार युवकों पर केस

Tue, 09 Jun 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। कस्बे के एक मोहल्ले से मंगलवार सुबह दो नाबालिग चचेरी-तहेरी बहनें अचानक लापता हो गईं। उनके गायब होने से परिवार में अफरातफरी मच गई है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया दोनों बहनें हाईस्कूल की छात्राएं हैं। मंगलवार सुबह वे टहलने के लिए घर से निकली थीं। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्र, परिचितों और रिश्तेदारों में भी खोजबीन की गई। हालांकि, उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद परिवार ने थाना पुलिस को तहरीर दी। परिजनों ने अपनी शिकायत में बताया कि दोनों बहनें बिना बताए कहीं नहीं जाती थीं। उन्होंने पुलिस से दोनों किशोरियों को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है।
परिवार का कहना है कि उन्हें किसी अनहोनी की आशंका है। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर तत्काल कार्रवाई की गई है। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। सीओ दातागंज राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस जल्द ही दोनों किशोरियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस मामले में टीम गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें