फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रेलवे क्रॉसिंग पर महिला वकील से छेड़खानी, दो युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 01 Mar 2024 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में महिला वकील से छेड़खानी का मामला सामने आया है। स्कूटी सवार दो युवकों ने वकील से सरेराह छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में नेकपुर रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक महिला वकील से छेड़खानी हो गई। स्कूटी से आए दो लोगों ने उनके साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में महिला वकील ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


महिला वकील उझानी कस्बा की रहने वाली हैं। उनका कहना है कि वह एक महिला मुवक्किल को लेकर महिला थाने गई थी, लेकिन वहां एसओ नहीं थीं। इससे वह अपने मुवक्किल को छोड़कर कचहरी लौट रही थीं। वह महिला थाने से निकलकर नेकपुर रेलवे क्रॉसिंग पहुंची थी। तभी वहां स्कूटी से दो लोग पहुंचे। 

आरोपियों ने अपनी स्कूटी उनके आगे लगा दी। स्कूटी पर बरेली के इज्जतनगर निवासी श्याम और रामपुर के मिलक निवासी विकास थे। उन्होंने तमंचा निकाला और उसे जान से मारने की धमकी दी। उसका हाथ पकड़ लिया और मारपीट करने को उतारू हो गए। 
विज्ञापन


महिला वकील के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस गौरव बिश्नोई ने बताया कि इसमें तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें विवेचना के तहत कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें