फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वाहन की टक्कर से साले-बहनोई की मौत, दो बच्चे घायल; एक ही बाइक पर सवार थे चारों

Mon, 12 May 2025 05:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के दातागंज क्षेत्र में रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे साले-बहनोई की मौत हो गई। बाइक पर सवार मृतक के दो बच्चे गंभीर घायल हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के दातागंज क्षेत्र में शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में साले-बहनोई की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रंझोरा निवासी ज्ञान कुमार (31) के चचेरे साले की शादी मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मुड़सेना में रविवार को थी। शादी में शामिल होने के लिए वह पत्नी के साथ ससुराल आए थे। बरात शाहजहांपुर जिले के गांव मंडिया कलां गई थी। ज्ञानकुमार अपने साले धर्मेंद्र के साथ बाइक से बरात में शामिल होने के लिए शाहजहांपुर गए थे। 

यह भी पढ़ें- UP News: अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन रिटायर्ड मेजर खुशबू बोलीं- पाकिस्तान ने देखी 'ब्रह्मोस' की ताकत
विज्ञापन


देर रात वे लोग घर लौटने को तैयार हुए तो धर्मेंद्र के बेटे कार्तिक और आर्यन ने भी साथ चलने की जिद कर दी। चारों रात में ही बाइक से लौट रहे थे। उनकी बाइक दातागंज थाना क्षेत्र के गांव डहरपुर के पास रात करीब 12 बजे पहुंची। वहां किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे ज्ञान कुमार समेत दोनों बच्चे गंभीर घायल हो गए, जबकि धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया 
पीछे से बरात में गए अन्य लोग भी बाइकों से आ रहे थे। हादसा होने के बाद तमाम लोग वहां पहुंच गए। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां धर्मेंद्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल ज्ञान कुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

परिवार के लोग घायल बच्चों को बरेली के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है। बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सोमवार को दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराने बाद परिजनों को सौंप दिया। दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बाइक से जाने को परिजनों ने किया था मना
बरात में बाइक से जाने को परिवार के लोगों ने मना किया, लेकिन दोनों युवक नहीं माने और सड़क हादसे में जान गवां बैठे। रोते बिलखते परिजन यही कह रहे थे कि अगर बात मान गए होते तो शायद दोनों मौत नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें