फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परेड के बाद भिड़ गईं दो महिला सिपाही, जमकर हुई मारपीट, एसएसपी ने किया निलंबित

Wed, 15 Jan 2025 12:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के पुलिस लाइन मैदान में मंगलवार को दो महिला सिपाहियों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर पीटा। घटना के बाद एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में महिला सिपाही व अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन के परेड मैदान में मारपीट वाली दोनों महिला सिपाहियों को अनुशासनहीनता करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने सीओ सिटी की जांच के आधार पर यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


बदायूं पुलिस लाइन मैदान में मंगलवार को 26 जनवरी की परेड की रिहर्सल शुरू हुई थी। यहां एंटी भू-माफिया सेल में तैनात महिला सिपाही पूजा यादव और फैजगंज बेहटा थाने में तैनात लक्ष्मी सिंह जादौन भी परेड में शामिल हुईं। रिहर्सल समाप्त होने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे से हाथापाई करने लगीं। 

जमकर हुई थी मारपीट 
दोनों सिपाहियों ने पहले बाल पकड़कर खींचा, फिर एक-दूसरे के थप्पड़ मारे। जमकर लात-घूंसे चलाए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल महिला सिपाहियों को एक-दूसरे से अलग किया। मारपीट में दोनों महिला सिपाहियों के चेहरे पर खरोंच के निशान आ गए थे। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी एसएसपी तक पहुंची तो उन्होंने सीओ सिटी शक्ति सिंह को जांच सौंपी। सीओ सिटी की जांच में दोनों महिला सिपाही दोषी पाई गईं। इस पर एसएसपी ने महिला सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। हालांकि अधिकारी यह नहीं बता रहे कि झगड़ा किस बात पर हुआ था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें